झारखंड में पिछले तीन दिन से जारी सियासी सस्पेंस खत्म हो गया है। देर रात राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण का न्योता दे दिया है। चंपई सोरेन आज शुक्रवार को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे।10 दिनों के भीतर उन्हें बहुमत साबित करना होगा। राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को देर रात राजभवन में बुलाया और चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया।