राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी की;

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी की;

भारत और श्रीलंका में प्रतिबंधित संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई/लिट्टे) को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी शुरू की। यह छापेमारी तमिलनाडु में लिट्टे को पुनर्जीवित करने के लिए की जा रही संदिग्ध फंडिंग की रिपोर्ट के बाद की गई। तमिलनाडु के तिरुचि, कोयम्बत्तूर, चेन्नई, शिवगंगा और तेनकाशी सहित दस ठिकानों पर दबिश दी गई। तमिलनाडु पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उग्र तमिल राष्ट्रवादी विचारधारा वाले एक राजनीतिक दल के कुछ पदाधिकारियों के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *