दिल्ली पुलिस का केजरीवाल को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब;

दिल्ली पुलिस का केजरीवाल को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब;

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल के घर पहुंची। पांच घंटे के बाद यह टीम वापस लौट गई। दिल्ली पुलिस ने उनको नोटिस दिया है। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। दरअसल केजरीवाल ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाया था। इसके बाद इसी के बाद दिल्ली पुलिस सीएम आवास पर पहुंचकर उनको नोटिस दिया है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम अब आप सरकार में मंत्री आतिशी के घर पर नोटिस देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *