उत्तराखंड में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची टीम। ईडी ने एक्शन लेते हुए हुए दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है। इन तीनों राज्यों के 16 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। ED की यह छापेमारी दो अलग-अलग मामलों में लिए हो रही है। इसमें से पहला मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है। साथ ही दूसरा एक अन्य जमीन घोटाला मामला है।