Paytm की बढ़ी मुश्किलें;

Paytm की बढ़ी मुश्किलें;

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम बैंक के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसपर प्रतिबंध लगाने कदम उठाया है। आरबीआई के बाद अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके संबंध में ईपीएफओ ने एक सर्कुलर भी जारी किया है। EPFO ने ऐलान किया है कि वह 23 फरवरी से पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े ईपीएफ अकाउंट में पैसे जमा करने और निकालने पर प्रतिबंध लगा देगा। आपको बता दें कि EPFO ने बीते साल पेटीएम पेमेंट बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के अकाउंट्स में EPF भुगतान करने की मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *