अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी चलेगा UPI;

अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी चलेगा UPI;

भारत का डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को श्रीलंका और मॉरीशस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूपीआई सेवाओं का शुभारंभ करने जा रहे है। पीएम मोदी 12 फरवरी को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की मौजूदगी में मोबाइल आधारित डिजिटल भुगतान सेवाओं की शुरुआत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान दोनों देशों में यूपीआई के साथ-साथ रुपे कार्ड सेवाओं की भी लॉन्च करेंगे। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि यह कार्यक्रम 12 फरवरी को दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, श्रीलंका और मॉरीशस में UPI और RuPay कार्ड सेवाओं की शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *