कतर ने मौत की सजा पाए 8 भारतीय पूर्व नौ सैनिकों को किया रिहा;

कतर ने मौत की सजा पाए 8 भारतीय पूर्व नौ सैनिकों को किया रिहा;

भारत को कतर ने बड़ी खुशखबरी दी है। सभी आठ भारतीय नौ सैनिकों को रिहा कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया सात पूर्व कर्मचारी भारत लौट आए हैं। इन सैनिकों को जासूसी के आरोप में पहले मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद यह सजा जेल में बदल दी गई।कतर में मौत की सजा पाए सभी आठ भारतीयों को रिहा कर दिया है। यह भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारी थे। इन्हें कतर ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी है। इसमें से सात पूर्व कर्मचारी कतर से भारत लौट आए हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में कतर कोर्ट ने अल दाहरा ग्लोबल मामले में आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई थी। इसे घटाकर जेल की सजा में तब्दील कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *