उत्तराखंड के हल्द्वानी दंगे के मास्टर माइंड की संपत्ति होगी कुर्क: 2.44 करोड़ वसूली का नोटिस जारी;

उत्तराखंड के हल्द्वानी दंगे के मास्टर माइंड की संपत्ति होगी कुर्क: 2.44 करोड़ वसूली का नोटिस जारी;

मलिक के बगीचे में नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से मजार और नमाज स्थल बनाया गया था। बीते गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की तो हिंसा भड़क गई थी। इस भूमि पर कब्जा किए अब्दुल मलिक ने ही भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था। उस हिंसा में ढाई सौ से अधिक पुलिस कर्मी और निगम कर्मी घायल हो गए थे। दंगाइयों ने थाना फूंकते हुए असलहे लूट लिए थे। तब से इस क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है। पीएसी, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स मौके पर तैनात की गई है। मास्टर माइंड अब्दुल मलिक फरार चल रहा है। इसी को लेकर प्रशासन अब उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है।मुख्य दंगाई अब्दुल मलिक पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। तीन दिन पूर्व उसकी दिल्ली से गिरफ्तारी की भी चर्चाएं उड़ी थी, जोकि गलत साबित हुई। पुलिस आरोपी और उसके करीबियों पर सर्विलांस के जरिए नजर रख रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अब्दुल मलिक लगातार ठिकाने बदल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *