यूएई में पहले हिंदू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा;

यूएई में पहले हिंदू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। रेशमी कुर्ता-धोती, जैकेट और पटका पहने हुए प्रधानमंत्री ने मंदिर विधि-विधान से मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मोदी ने ‘वैश्विक आरती’ में भी भाग लिया, जो बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) की ओर से दुनियाभर में बने स्वामीनारायण संप्रदाय के 1200 से अधिक मंदिरों में एक साथ की गई थी। इस मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर नागर शैली में बनाया गया है। करीब 27 एकड़ जमीन पर बना यह मंदिर 700 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात ने दान में दी है। मंदिर में मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह बुधवार सुबह से ही शुरू हो गया था। प्रधानमंत्री ने मंदिर में कृत्रिम रूप से तैयार की गईं गंगा और यमुना नदियों में जलार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *