बसंत पंचमी पर दीक्षांत समारोह बुंदेली संस्कृति-संस्कार के साथ हुआ;

बसंत पंचमी पर दीक्षांत समारोह बुंदेली संस्कृति-संस्कार के साथ हुआ;

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर का तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में बसंत पंचमी पर बुंदेली संस्कृति और संस्कार के बीच सम्पन्न हुआ। दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल के सामने आयोजित किया गया था। सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ. मृत्युंजय महापात्रा महानिदेशक मौसम विज्ञान भारत सरकार उपस्थित रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में छतरपुर विधायक ललिता यादव उपस्थित रहीं। दीक्षांत समारोह का प्रतिवेदन कुलगुरु  प्रो. शुभा तिवारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कमिश्नर सागर डॉ. वीरेन्द्र रावत, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी अमित सांघी एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक और उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यअतिथि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थित में शोध छात्रों, शोध निदेशकों तथा प्राध्यापकों का समूह फोटो लिया गया। इसके बाद बुंदेली परिधान में मंच तक शोभा यात्रा निकाली गई।

दीक्षांत समारोह मां सरस्वती एवं महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीपप्रज्जवलन कर शुरू हुआ। राष्ट्रगान की प्रस्तुति (पुलिस बैण्ड के साथ) के बाद कुलगान वंदना, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 38 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं उपाधि से सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस दौरान विश्वविद्यालय के समाचार पत्र छत्रछाया तथा स्मारिका दीक्षावाणी का विमोचन किया गया और उपाधिधारकों को शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *