आज भारत बंद, 10 घंटे बंद रहेंगी हरियाणा-पंजाब सहित देश की कई सड़कें;

आज भारत बंद, 10 घंटे बंद रहेंगी हरियाणा-पंजाब सहित देश की कई सड़कें;

किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत बेनतीजा रही। रविवार को अब चौथे चरण की बैठक होगी। बैठक बेनतीजा रहने के कारण भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू हो गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी सहित कई मुद्दों को लेकर किया गया भारत बंद आज शाम चार बजे चलेगा। भारत बंद का आह्वान संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने किया है।इस दौरान किसान देश भर के प्रमुख मार्गों को जाम करने की कोशिश करेंगे। पंजाब को चार घंटे के लिए बंद करने की योजना है। इस दौरान सब्जियों और अनाज की आपूर्ति बंद रहेगी। आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। किसानों ने सरकार के वायदों की ओर ध्यान आकर्षित् करने के लिए भारत बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी धारा 144 लगा दी गई है।किसान आंदोलन को धार देने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने 16 फरवरी को हरियाणा के सभी टोलों को टोल फ्री करने की चेतावनी दी है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि तीन घंटे के लिए हरियाणा के भी टोल फ्री किए जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब में कई जगह पहले किसानों ने टोल फ्री कर दिया है। 17 फरवरी को यूनियन ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। इसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी टोल फ्री कराया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन का यह फैसला कुरुक्षेत्र के चढूनी गांव में बैठक में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *