यूपी में बड़ी साजिश नाकाम, 4 टाइमर बम के साथ एक गिरफ्तार;

यूपी में बड़ी साजिश नाकाम, 4 टाइमर बम के साथ एक गिरफ्तार;

मेरठ यूनिट की उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (STF) ने शुक्रवार को संदिग्‍ध गतिव‌िधियों की सूचना पर मुजफ्फरनगर में छापेमारी की। इस दौरान एसटीएम ने खालापार इलाके से चार टाइमर बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आईईडी बम के संबंध में विशेष गुप्त इनपुट मिला। इस पर टीम ने छापेमारी कर आरोपी जावेद को उसके ठिकाने से पकड़ लिया गया।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बम एक महिला के ऑर्डर पर बनाए थे। इस पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। जांच में ये भी सामने आया कि जावेद नेपाल भी आता-जाता है और वहां से उसका गहरा कनेक्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *