मंत्री श्री सारंग ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री ठाकुर से नई दिल्ली में की मुलाकात;

मंत्री श्री सारंग ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री ठाकुर से नई दिल्ली में की मुलाकात;

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य मुलाकात कर 2025 में आयोजित होने जा रहे ‘नेशनल गेम्स 2025’ के आयोजन का दायित्व मध्यप्रदेश को आवंटित करने के लिसे पत्र सौंपा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना उपलब्ध है। प्रदेश में 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का सफल आयोजन किया गया, इसी तरह दायित्व मिलने पर नेशनल गेम्स 2025 का आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा। मंत्री श्री सारंग और केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर के बीच मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों, अधोसंरचना विकास व युवा कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।मंत्री श्री सारंग ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश द्वारा 5वें खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 का दिनांक 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश खेलों के विकास हेतु सतत् प्रयासरत है तथा प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडियों को चिन्हित कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण व खेल संबंधी बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये मध्यप्रदेश में 18 खेलों की 11 खेल अकादमियां स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी खेल अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना निर्मित की गई है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना पूर्व से उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *