जम्मू कश्मीर के राजौरी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने चार्जशीट दाखिल की ;

 जम्मू कश्मीर के राजौरी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार्जशीट दाखिल की ;

 जम्मू कश्मीर के राजौरी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस आतंकी हमले में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के तीन पाकिस्तानी आतंकियों सहित दो ओवरग्रांउड वर्कर का नाम शामिल है। गौरतलब है कि 1 जनवरी 2023 को राजौरी के ढोंगरी में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में दो बच्चों सहित सात लोग मारे गए थे। आतंकियों ने आईईडी ब्लास्ट भी किया था।

एनआईए ने अपनी चार्जशीट में लश्कर कमांडर सैफुल्लाह उर्फ लंगड़ा का नाम शामिल है। यह आतंकी केवल भारत के खिलाफ साजिश करने का काम करता है। भारत से भागा मोहम्मद कासिम भारत के खिलाफ हर साजिश में इसका साथ देता है। इसका दहिना हाथ माना जाता है। तीसरा नाम अबू कातिल का है। यह 2002 में पूंछ राजौरी सेक्टर का सक्रिय पाकिस्तानी आतंकी था। एनआईए ने पाया है कि इसने ही हमले की रेकी करके आतंकियों का हर सुविधा उपलब्ध कराई। हमले के लिए आतंकी तीन महीने पहले ही भारत में आ गए थे। खाने, रहने और हथियार का पूरा इंतजाम इसके पास था।

एनआईए की चार्जशीट में लश्कर का साथ देने के आरोप में निसार अहमद उर्फ हाजी निसार और मुश्ताक हुसैन उर्फ चाचा का नाम शामिल हे। मेंढर के मोहरा गुरसियस के रहने वाले इन आतंकी समर्थकों को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। यह इसी मामले में जेल में हैं। हाजी निसार इस आतंकी हमले के लिए हथियार ओर गोलियां लेकर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *