जानिए मौसम का हाल ;

जानिए मौसम का हाल ;

मार्च महीने के शुरुआती हफ्ते में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। जिसके बाद ठंड का असर बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के वक्त शर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं उत्तराखंड में बीते दो दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से आम जन जीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी एक हफ्ते में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है। वहीं सोमवार को कुछ जगहों बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है।देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 4 मार्च की सुबह शर्द हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। ये सिलसिला आगामी दो दिनों तक चलने की उम्मीद है। तापमान की बात करें तो, आज राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 या 13 डिग्री रहने की उम्मीद है।वहीं देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है। शनिवार शाम लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसके बाद आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई बदरीनाथ और गंगोत्री समेत कई हाइवे और सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *