भारत में नदी के नीचे चलने वाली मेट्रो लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धाटन किया। उन्होंने वर्चुअली माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने आज अंडरवाटर मेट्रो लाइन के साथ – साथ 15,400 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुबली नदी के नीचे बनी देश की पहली मेट्रो सुरंग का काम कोलकता मेट्रो ने 1970 के दशक में शुरू हुआ था, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार के पिछले दस साल में इसमें काफी तेजी आई।इसके बाद पीएम मोदी पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ यात्रा करते हुए मेट्रो कर्मचारियों से संवाद किया।हुबली नदी के 33 मीटर नीचे बनाई यह सुरंग इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना है। सुरंग की लंबाई लगभग 16.5 किलोमीटर है। इसमें 10.8 किलोमीटर का हिस्सा नदी तल से नीचे बना है। शेष 5.75 किमी प्राजेक्ट जमीन के ऊपर तैयार हुआ है। 8475 करोड़ की लागत से तैयार यह परियोजना कोलकाता मेट्रो की नॉर्थ-साउथ लाइन के एस्प्लेनेड स्टेशन को हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है।