कृषि और शासन की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइज़र्स सहित अनियममित्ता बरतने वाले अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री श्री सारंग

कृषि और शासन की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइज़र्स सहित अनियममित्ता बरतने वाले अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री श्री सारंग

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के करोंद क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने अवैध कॉलोनियों को लेकर एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और आरआई पर नाराजगी व्यक्त की। मंत्री श्री सारंग ने करोंद क्षेत्र में कृषि भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अवैध कॉलोनाइज़र और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग के निर्देश पर अवैध निर्माण कार्यों पर शासन द्वारा बुलडोज़र चलाने की भी कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्व, नगर निगम के आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में अवैध कॉलोनियां बसाने वाले कॉलोनाइज़र्स के साथ ही मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर्स बगैर लाइसेंस और रेरा एवं नगर निगम सहित अन्य निकायों की वैधानिक अनुमति के बिना ही सस्ते दामों पर कृषि भूमि एवं शासकीय भूमि में प्लॉटिंग कर बगैर मूलभूत सुविधाएं दिये जनता को ठग रहे हैं। इसमें शासन और जनता दोनों का नुकसान हो रहा है, जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *