मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की|

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की|

उन्होंने कहा कि महिला दिवस तरह मनाएं इस पर खूब विचार किया तब बात समझ में आई कि आप सभी बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान का जोखिम उठाकर राज्य और देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं|

हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही सम्मान किया गया है| कहा जाता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः| हमें बुद्धि चाहिए होती है तो हम माँ सरस्वती की पूजा करते हैं, हम धन और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं|

आज देश के सर्वोच्च पद पर महामहिम राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं| महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे हैं|

बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हम पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *