किसान देशभर में आज रोकेंगे रेल

किसान देशभर में आज रोकेंगे रेल

केंद्र सरकार और किसानों के बीच जारी बातचीत अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। किसानों की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक देशभर में रेल रोकने की घोषणा की है। रेल रोको अभियान में महिला किसान भी शामिल होंगी। पंजाब में 52 स्‍थानों पर ट्रेनों को रोकने का ऐलान किया गया है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, दिल्ली के कई इलाकों में जाम लगने की संभावना है।किसान आंदोलन के नेता अमरजीत सिंह मोहरी, मलकीत सिंह और जंग सिंह भतेरडी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली पहुंचे साथी किसानों को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है। अंबाला में सहित कई जगह धारा 144 लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को हरियाणा सरकार से धमकिया मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *