मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी का प्रथम सोलर ऊर्जा संयंत्र लोकार्पित

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी का प्रथम सोलर ऊर्जा संयंत्र लोकार्पित

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को मंदसौर जिले के रातागुराडिया स्थित मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी के सात मेगावाट सोलर ऊर्जा संयंत्रों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इन संयंत्रों के निर्माण में लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत आयी एवं इनसे प्रतिवर्ष लगभग सवा करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन होना अनुमानित है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बधाई देते हुए कहा कि पावर जनरेटिंग कंपनी नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर बिजली का उत्पादन बढ़ाएगी।

रातागुराडिया सोलर ऊर्जा संयंत्र मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी का प्रथम सोलर संयंत्र है। इससे पूर्व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी केवल कोयले एवं जल आधारित विद्युत गृहों से बिजली का उत्पादन कर रही थी। समय की जरूरत को देखते हुए अन्य सोलर संयंत्रों को भी कंपनी के वर्तमान में क्रियाशील ताप विद्युत गृहों की रिक्त भूमि पर अतिशीघ्र स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *