मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीसगढ़ के एक दिन के प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री साय से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही दोनों प्रदेशों से जुड़े लोक कल्याण के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *