भाजपा ने जारी की 72 प्रत्याशियों की दूसरी सूची;

भाजपा ने जारी की 72 प्रत्याशियों की दूसरी सूची;

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में 72 सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार चुनाव के मैदान में है। इस बार फिर से भाजपा जीत का अंतर बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ेगी। उत्तर में भाजपा का स्वयं दबदबा है तो दक्षिण में भाजपा अपना दबदबा बढ़ाने के लिए सहयोगियों को साथ ला रही है।भारतीय जनता पार्टी की 3 मार्च 2024 को जारी की गई पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, त्रिपुरा के पूर्व विप्लव कुमार देव सहित 195 नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 34 मंत्री और 28 महिलाओं का नाम शामिल था।भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देश में 370 सीटें जीतने की लक्ष्य रखा है। इतना ही नहीं हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कार्यकर्ताओं को दिया है। भारतीय जनता पार्टी 370 के अंक को बराबर इसलिए प्रयोग में ला रही है जिससे जम्मू और कश्मीर से उसने किस तरह से धारा 370 को हटाया है ये बताया जा सके। इस मुददे से लोग सीधे भाजपा के साथ जुड़ेंगे व वोट करेंगे। चुनाव में भाजपा 370 पार का नारा पूरे देश को कश्मीर में धारा 370 हटाने की याद दिलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *