पूरे देश में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल;

पूरे देश में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल;

मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2-2 रुपये प्रति लीटर कम करके देश के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। नई कीमतें शुक्रवार, 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। वसुधा का नेता कौन हुआ? भूखण्ड-विजेता कौन हुआ? अतुलित यश क्रेता कौन हुआ? नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ? जिसने न कभी आराम किया, विघ्नों में रहकर नाम किया। महाकवि रामधारी सिंह दिनकर जी द्वारा लिखी कविता की ये पंक्तियाँ अपने परिवार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।”

पुरी ने आगे लिखा, “जब विश्व मुश्किल दौर से गुज़र रहा था विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुयी और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी, 1973 के बाद आये पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद, मोदी जी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आयी। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *