लोकसभा चुनाव की तारीख आज होगी घोषित

लोकसभा चुनाव की तारीख आज होगी घोषित

भारतीय निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों आज घोषित कर देगा। इसके साथ ही चुनाव समर का आगाज हो जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 को 7 चरणों के कराने की प्रबंल संभावना है। निर्वाचन आयोग लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा करेगा।

भारतीय निर्वाचन आयोग में लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले ही नवनियुक्ति निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने निर्वाचन सदन में दोनों का स्वागत किया। लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों की अधिकारियों संग बैठक हुई।

लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा के लिए शनिवार दोपहर 3 बजे का समय तय किया गया। चुनाव की घोषणा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू संयुक्त रूप से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *