अगले 72 घंटे तक जमकर होगी  बारिश:ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी;

अगले 72 घंटे तक जमकर होगी बारिश:ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी;

 प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही गर्मी से शनिवार को थोड़ी निजात मिली। मौसम में बदलाव होने से दिनभर बादल छाए रहे। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और दंतेवाड़ा में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा में 2 सेमी बारिश दर्ज की है। इधर, राजधानी रायपुर में शाम को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के तीन संभागों बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में मेघ गर्जन, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इधर, शनिवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पेंड्रारोड, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलो में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसी तरह राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद जिले में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ वर्षा, अंधड़ चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *