फ्लोरिडा में गोलीबारी :1 की मौत;

फ्लोरिडा में गोलीबारी :1 की मौत;

अमेरिका में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में गन वॉयलेंस एक बेहद ही गंभीर समस्या है और आए दिन ही वहाँ कहीं न कहीं गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। गन वॉयलेंस की इस बीमारी ने अमेरिका को लंबे समय से जकड़ रखा है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है और वो भी एक नहीं, बल्कि एक से ज़्यादा। गोलीबारी की घटनाएं फ्लोरिडा राज्य के जैक्सनविल बीच शहर में घटित हुई हैं।जैक्सनविल बीच में रविवार की शाम गोलीबारी हुई। अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई। जानकारी के अनुसार बोर्डवॉक और डाउनटाउन इलाकों में गोलीबारी से खलबली मच गई। चश्मदीद गवाह के अनुसार उसने 15-20 बार गोली चलने की आवाज़ सुनी जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। घंटे भर में ही तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *