बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद भी गिरफ्तार

बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों को मौत के घाट उतारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार हो गया है। बेरहमी से मासूमों की जान लेने वाले मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। वहीं 25 हजार का आरोपी जावेद फरार चल रहा था, जिसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।सोशल मीडिया पर जावेद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उससे कांड के बारे में सख्ती से पूछते नजर आ रहे हैं। जावेद वीडियो में बताता है कि बदायूं में कांड के बाद से वह दिल्ली भाग गया था। कई लोगों ने उसे फोन कर बताया। वह बरेली में सरेंडर के इरादे से आया।

साजिद का हो चुका एनकाउंटर
बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड से जावेद को पकड़ा गया है। वायरल वीडियो में जावेद खुद को बेगुनाह करार देता है। उसने कहा कि आरोपी साजिद उसका सगा बड़ा भाई है और खुद उसका कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि साजिद को पुलिस ने हत्याकांड के बाद ही रात में मुठभेड़ में मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *