कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार रात के मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। आखिरी ओवर में सनराइजर्स को 13 रन की जरूरत थी। यहां फिफ्टी लगा चुके हेनरिक क्लासन ने पहली ही बॉल पर सिक्स लगा दिया। लेकिन KKR के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने आखिरी 5 बॉल पर 2 ही रन दिए और 2 विकेट लेकर टीम को 4 रन से जीत दिला दी।
कोलकाता से आंद्रे रसेल ने महज 25 बॉल पर 64 रन बना दिए थे। उन्होंने दूसरी पारी में 2 विकेट भी लिए, इसलिए वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। हैदराबाद से क्लासन ने 29 बॉल पर 63 रन की पारी में 8 सिक्स लगाए।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए और मुकाबला गंवा दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मार्को यानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे और टी नटराजन।
कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितिश राणा, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।