IPL 2024: बेंगलुरु ने पंजाब को 4 विकेट से हराया;

IPL 2024: बेंगलुरु ने पंजाब को 4 विकेट से हराया;

विराट कोहली की विस्फोटक पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में पहली जीत हासिल की है। बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन के छठे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हराया। सीजन के लगातार छठे मुकाबले में मेजबान टीम ने जीत हासिल की है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को बेंगलुरु ने 177 रन का टारगेट 19.2 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 49 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए।

कोहली ने IPL में 51वां अर्धशतक जमाया। यह उनके टी-20 करियर में 100वां 50+ का स्कोर हैं। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बैटर बने। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विराट का अर्धशतक, कार्तिक-लोमरोर ने जिताया
177 का टारगेट चेज करने उतरे विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 26 रन की साझेदारी करके बेंगलुरु को पंजाब से बेहतर स्टार्ट दिया। कप्तान डु प्लेसिस के आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल भी 3 रन ही बना सके।

अनुज रावत ने 11, दिनेश कार्तिक ने 28 और महिपाल लोमरोर ने 17 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला ली। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा और हरप्रीत बरार ने दो-दो विकेट लिए।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *