बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए डिप्टी कमांडर और उसकी पत्नी समेत 6 नक्सली

बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए डिप्टी कमांडर और उसकी पत्नी समेत 6 नक्सली

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में हर दूसरे दिन नक्सली मुठभेड़ हो रही है। वहीं इस बार जवानों ने एक साथ 6 नक्सलियों को मार गिराया है। बासागुड़ा थाना के पोलमपल्ली और चिपुरभट्टी के इलाके में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से सभी 6 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इनमें से पुलिस ने 4 शवों की पहचान कर ली है।बस्तर आईजी सुंदरराज ने मुठभेड़ की जानकारी दी है। बताया कि आज सुबह लगभग 7-8 बजे चिपुरभट्टी इलाके के तालपेरू नदी किनारे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। इस दौरान जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला नक्सली समेत 6 नक्‍सली को मार गिराया। शव को कैंप लाने के बाद शिनाख्त की गई। पुलिस ने बताया कि 6 में से 4 नक्सलियों की पहचान हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *