सनराइजर्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटंस ;

सनराइजर्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटंस ;

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। 163 रन के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

इससे पहले पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की और 34 रन की ओपनिंग साझेदारी की। मयंक 16 रन बनाकर आउट हुए फिर 7वें ओवर में ट्रेविस हेड भी 19 रन बनाकर चलते बने। अभिषेक शर्मा ने 29 रन की पारी जरूर खेली लेकिन वह आउट हो गए। एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन आज बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर पाए और पूरी टीम सिर्फ 20 ओवर में 162 रन बना सकी।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को ऋद्धिमान साहा और कप्तान शुभमन गिल भी अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए।

डेविड मिलर ने 27 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली और नाबाद रहे तो विजय शंकर ने 14 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *