दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजे जाने के एक दिन बाद मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आतिशी का कहना है, ‘बीजेपी ने मेरे एक करीबी सहयोगी के माध्यम से मेरे राजनीतिक करियर को बचाने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैं बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि आप नेता को ऑफर देने वाले के नाम का खुलासा करें।