छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में अब तक कि सबसे बड़ी नक्सली एनकाउंटर हुआ है। जिसमें जवानों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों की ताबड़तोड़ यह कार्रवाई नक्सलियों के लिए मंगलवार का दिन मौत का काल का दिन साबित हुआ। गंगालूर थाना के कोरचोली-लेण्ड्रा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन महिला सहित 13 नक्सली ढेर हुए हैं। करीब 12 घंटे तक मुठभेड हुई।जानकारी के अनुसार नक्सलियों नें जवानों को जंगल में आता देख उन पर एलएमजी से ब्रस्ट फायर किया और अंधाधुन गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। तभी जवानों नें भी मोर्चा सँभालते हुए नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब दिया है। नक्सलियों के पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 के कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ियम एवं अन्य 70-100 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलो ने कार्रवाई की है।