भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक नीति की घोषणा की। नए वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की पहली बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है। यह लगतार सातवीं बार है जब RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है। RBI की 6 सदस्यों वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी में 5:1 के अनुपात में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।