जेल से निकलते ही संजय सिंह ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

जेल से निकलते ही संजय सिंह ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

जेल से बाहर आते ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक्टिव हो गए है और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप के नेता संजय सिंह शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक साजिश के तहत हुई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उन आरोपों को दोहराया जिनमें कहा जा रहा है कि ईडी ने दबाव डालकर कुछ आरोपियों से सीएम केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया और फिर उन्हें राहत दी गई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार शाम संजय सिंह की तिहाड़ जेल से रिहाई हुई। संजय सिंह करीब छह महीने जेल में थे।आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मंगुटा रेड्डी और उनके बेटे राघव रेड्डी पर ईडी ने दबाव डालकर आम आदमी पार्टी के संयोजनक केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया गया। साजिश के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी आरोप दोहराया कि शरत रेड्डी पर भी ईडी ने दबाव डालकर केजरीवाल के खिलाफ बयान लिया। संजय ने दावा किया है कि बाद में रेड्डी से बीजेपी ने 55 करोड़ रुपए का चंदा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *