‘भूपेश राज में छत्तीसगढ़ लूट गया, भगवान महादेव के नाम पर सट्टा ऐप चला’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय;

‘भूपेश राज में छत्तीसगढ़ लूट गया, भगवान महादेव के नाम पर सट्टा ऐप चला’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय;

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। साय ने कहा कि भूपेश राज में छत्तीसगढ़ को लूटने का काम हुआ। भूपेश सरकार में भगवान महादेव के नाम पर सट्टा लेवी चला। जिसमें सरकार के लोग कमीशन खाते रहे। साय ने कहा कि भूपेश सरकार में प्रदेश में कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गोबर घोटाला, राशन घोटाला के अलावा नरवा-गुरवा बाड़ी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ।साय ने कहा कि विस चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की जनता को जो गारंटी दिया था,उसे राज्य सरकार ने 90 दिन में पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को दो साल का बोन, 3100 में धान खरीदी और अंतर की राशि का एक साथ भुगतान के अलावा 18 लाख परिवार को पीएम आवास देने के साथ ही महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपए देने का काम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *