सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिवेगशन ने देश की राजधानी दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में छापेमारी की है। दिल्ली के साथ NCR के कुछ इलाकों में भी जांच एजेंसी ने रेड मारी है। इस दौरान CBI ने 8 बच्चों का रेस्क्यू किया है। इन सभी बच्चों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। इस अपराध में शामिल कुछ लोगों को जांच एजेंसी ने हिरासत में भी लिया है। इन लोगों से चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार, CBI ने छापेमारी के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। केस में CBI ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ये छापेमारी की थी। रेड के दौरान टीम ने दिल्ली के केशवपुरम के एक घर से भी दो नवजात शिशु को रेस्क्यू किया। शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का प्रतीत हो रहा है।