MP में लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू : सोमवार को सुबह से निर्वाचन अधिकारी बुजुर्ग लोगों के घर पहुंचकर मतदान करवा रहे हैं।

MP में लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू : सोमवार को सुबह से निर्वाचन अधिकारी बुजुर्ग लोगों के घर पहुंचकर मतदान करवा रहे हैं।

प्रदेश में पहले चरण के नामांकन के बाद 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगों के घर जाकर मतदान का सिलसिला शुरू हो गया है। शहडोल में रविवार को पांडवनगर निवासी 108 वर्षीय कैलसुआ सोंधिया ने घर से मतदान किया। उनके घर संभागायुक्त और कलेक्टर भी पहुंचे। बालाघाट की 104 वर्षीय शुभा रामचरन पांडे ने भी मतदान किया। आयोग के निर्देशानुसार बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से मतदान कराने का काम 6 अप्रेल से शुरू हो चुका है। अभी तक 50 से अधिक ऐसे मतदाता वोट डाल चुके हैं। अवकाश के दिन भी टीम उनके घर पहुंची और मतदान कराया। छिंदवाड़ा में 96 वर्षीय बिस्तेबानो रिजवी ने और डिंडोरी में 91 वर्षीय सुशीलाबाई ने घर से मतदान किया। पहले चरण में प्रदेश की 6 सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान की यह प्रक्रिया चल रही है।

चार चरण में होंगे मध्यप्रदेश में चुनाव

पहला चरण — 19 अप्रेल
सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

दूसरा चरण— 26 अप्रेल
टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल

तीसरा चरण— 7 मई
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

चौथा चरण— 13 मई
देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *