दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की

इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की और इस मैदान पर सबसे बड़ी रन चेज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान केएल राहुल के 39 और आयुष बदोनी के तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट रहते 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। यह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज रही।168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और डेविड वॉर्नर सिर्फ 8 रन बनाकर यश ठाकुर का शिकार हो गए। पृथ्वी शॉ और जैक फ्रेसर मैकगर्क ने पावरप्ले तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। हालांकि अगले ही ओवर में शॉ 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैकगर्क और ऋषभ पंत ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। पंत ने 24 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 41 रन की धमाकेदार पारी खेली तो मैकगर्क ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और शाई होप ने मिलकर दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *