विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ईरान और इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ईरान और इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें उन्हें अगली सूचना तक ईरान और इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी यात्रा सलाह में कहा गया है, “मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।”

जारी एडवाइजरी में कहा गया है, “जो लोग वर्तमान में ईरान या इजरायल में हैं, उनसे अनुरोध है कि वे वहां भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। उनसे यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में सावधानी बरतें और अपनी गतिविधियों को सीमित रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *