प्रधानमंत्री मोदी की ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सुल्तान’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

प्रधानमंत्री मोदी की ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सुल्तान’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

कर्नाटक में कांग्रेस ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस टिप्पणी के लिए शिकायत की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को ‘‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सुल्तान’’ कहा था। रविवार को मैसूरु में एक विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए, मोदी ने कांग्रेस को “टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सुल्तान” कहा था और विपक्षी दल पर देश को “बांटने, तोड़ने और कमजोर करने” के खतरनाक इरादे रखने का आरोप लगाया था।कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने आरोप लगाया कि रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस साल की शुरुआत में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया था और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर ‘‘हिंदू धर्म की ताकत को नष्ट करने’’ की इच्छा रखने आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *