लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में सबसे पहले जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है। इसके साथ ही, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत कुल 40 लोगों के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि ये पहला मौका होगा जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने उतरेंगी।
इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, भगवंत सिंह मान, मनीष सिसौदिया, डॉ. संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, संजय सिंह, बी गोपाल राय, राघव चड्ढा, सतेंद्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गेहलोत, इमरान हुसैन, अमन अरोड़ा, गोपाल इटली, इसुदान गढ़वी, हेमन्त खावा, सुधीर वाघानी, अल्पेश कथिरिया, राजूभाई सोलंकी, जगमालभाई वाला, गहना वासरा, कैलाश गढ़वी, डॉ. रमेश पटेल, मनोज सोरठिया, सागरभाल रबारी, प्रवीण राम, युवराज सिंह जड़ेजा, राजू करपदा, चेतन रावल, गौरी देसाई, कर्षण भद्रका बापू, रेशमाबेन पटेल, नरेश पूरियाभाई बरन्या, निरंजन वसावा, राधिका राठवा, पंकज पटेल, जयेश संगड़ा और राम धडुक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।