भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ.एस.सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान मिशन की श्रृंखला तब तक जारी रहेगी, जब तक कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर कदम नहीं रख लेता। उन्होंने यह बात बुधवार को अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इनस्पेस) और एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (एएसआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इनस्पेस केनसेट इंडिया स्टूडेंट कॉम्पिटीशन के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही। स्पर्धा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। निरमा यूनिवर्सिटी की टीम ने दूसरा और भारत इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।