सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी अर्धशतक लगाया। हैदराबाद के लिए नटराजन ने चार विकेट झटके।स हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स के रन रेट को बड़ा झटका लगा है। टीम ने अबतक खेले गए 8 मुक़ाबले में मात्र तीन जीते हैं और छह अंक के साथ 7वे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए थे। टीम के लिए ट्रेविस हेड ने एक बार फिर ताबड़तोड़ शुरुआत की और मात्र 32 गेंद पर 11 चौके और छह सिक्स की मदद से 89 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने मात्र 12 गेंद पर छह सिक्स और दो चौके की मदद से 46 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 38 गेंद पर 131 रनों की साझेदारी की।