ऑलराउंडर राशिद खान और खब्बू बल्लेबाज डेविड मिलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद रोमांचक मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली आठ अंक के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं गुजरात एक स्थान खिसकर सतवे नंबर पर आ गया है। गुजरात के भी 8 अंक हैं।
सुदर्शन के अलावा डेविड मिलर ने मात्र 23 गेंद पर 55 रन ठोके। इस दौरान मिलर ने तीन सिक्स और छह चौके लगाए। वहीं अंत में राशिद खान ने तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 11 गेंद पर 21 रन ठोके। दिल्ली कैपिटल्स के लिए रसिख डार सलाम ने तीन, कुलदीप यादव ने दो, अजमतुल्लाह ओमरजई, एनरिक नोर्किया और मुकेश कुमार ने एक – एक विकेट झटके।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 224 रन बनाए थे। टीम के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल और कप्तान ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाए। अक्षर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर चार सिक्स और पांच चौके की मदद से 66 रनों की पारी खेली। वहीं पंत ने 43 गेंद पर पांच चौके और आठ सिक्स की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। पंत को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।