महासमुंद लोकसभा सीट में मतदान के लिए चुनाव आयोग अलर्ट

महासमुंद लोकसभा सीट में मतदान के लिए चुनाव आयोग अलर्ट

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय लोकसभा क्षेत्र 9 महासमुंद के लिए बूथवार मतदान दलों के आवंटन के लिए एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रतिनियुक्ति को लेकर सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तृतीय रेंडमाइजेशन का कार्य किया गया।

इसमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र 9 के अंतर्गत महासमुंद, गरियाबंद एवं धमतरी के आठों विधानसभा क्षेत्र सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, बिंद्रानवागढ़, कुरूद एवं धमतरी विधानसभा के कुल 2147 मतदान केन्द्रों के लिए कुल मतदान दलों को कम्यूटरीकृत प्रणाली से बूथवार आवंटित किया गया। इसी तरह सभी केन्द्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति रेंडमाइजेशन के जरिए किया गया। सामान्य प्रेक्षक अग्रवाल ने कहा कि मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए मॉक ड्रिल में सभी जरूरी चीजों का पूर्वाभ्यास कर लें। वितरण से लेकर मतदान केन्द्र तक पहुंचने और मतदान दल की वापसी तक के लिए रूट मैप के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *