राजगढ़ में चुनावी सभा को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया

राजगढ़ में चुनावी सभा को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया

लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 400 पार लेकर चल रही भाजपा मध्यप्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और दिग्विजय के गढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने 14 बार दिग्विजय सिंह का नाम लिया और उन्हें बंटाधार कहकर बुलाते हुए शायराना अंदाज में दिग्विजय पर जमकर निशाना साधा।राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने शायराना अंदाज में दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई का वक्त आ चुका है और उनकी परमानेंट विदाई जरूर करो लेकिन आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले। बड़ी लीड से हराओ, बड़ी लीड से हराकर घर पर उन्हें बिठाओ यही कहने आया हूं। दिग्विजय सिंह बड़े आदमी हैं उनका सम्मान है इसलिए सम्मान से ही बड़ी लीड से हराना है घर बिठाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *