भारत में लोकसभा चुनावों के कारण प्रवासी भारतीयों में भी उत्साह चरम पर है। वे इन चुनावों में कई तरह से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। प्रवासी भारतीयों ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में गुजरात के अहमदाबाद से सूरत तक कार रैली भाजपा के विदेश मामलों के विभाग की ओर से आयोजित इस रैली ने पीएम मोदी के नेतृत्व के लिए विदेशी समर्थन का एक जीवंत प्रदर्शन किया गया। एनआरआई की ओर से कार रैली निकालना और उसमें प्रवासी भारतीयों का शिरकत करना चर्चा का विषय बना हुआ है।भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने प्रवासी भारतीय से कहा, ”आज अहमदाबाद से सूरत तक एक रैली कार रैली का आयोजन किया जा रहा है, इसमें करीब 100 कारें हिस्सा लेंगी और वे भाजपा के बारे में बात करेंगी और सूरत पहुंचेंगी.” निकाली। ध्यान रहे कि गुजरात की सभी 26 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होगा।