भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान के मुताबिक भारत में 58 करोड़ लोग कर रहे नौकरी लगभग एक साल में 5 फीसदी बढ़े नौकरीपेशा

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान के मुताबिक भारत में 58 करोड़ लोग कर रहे नौकरी लगभग एक साल में 5 फीसदी बढ़े नौकरीपेशा

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 5 वर्षों में 11 करोड़ नौकरियां बढ़ी हैं। देश में 2017-18 में 47 करोड़ लोग ही नौकरी पेशा थे। खास बात है कि 2021-22 के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 23.7 करोड़ नौकरियां कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सृजित हुईं हैं। इसके बाद निर्माण में 6.8 करोड़ और व्यापार में 6.3 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं। सबसे कम 3.24 लाख नौकरियां पेट्रोलियम उत्पादों के निर्माण में शामिल उद्योगों में थीं। वहीं प्लास्टिक उद्योग ने 13 लाख से अधिक नौकरियां पैदा की हैं।

आरबीआइ के केएलईएमएस डाटाबेस के अनुसार 2017-18 में देश में नौकरी करने वालों की संख्या करीब 47.1 करोड़ थी और अब यह करीब 58 करोड़ पहुंच गई है। आरबीआइ की यह रिपोर्ट कुछ ही महीनों में जारी की जाएगी। गौरतलब है कि आरबीआइ का केएलईएमएस डाटा, उत्पादन में पांच इनपुट पूंजी (के), श्रम (एल), ऊर्जा (ई), सामग्री (एम) और सेवाओं (एस) के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *