मई माह भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस महीने तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभों ने गर्मी की चाल को धीमा कर दिया है। उत्तर पश्चिम हवा चलने से दिन का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे दिन में गर्मी से राहत रही।मौसम विभाग के अनुसार तीन मई को हवा का रुख पश्चिम दिशा से हो सकता है, जिससे 4 मई को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है। 5 मई को आंधी व बारिश की संभावना है। सुबह आसमान साफ था, इससे धूप तेज रही और सुबह 10:30 बजे तक पश्चिमी हवा चल रही थी, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद हवा का रुख उत्तर पश्चिम (कश्मीर से) हो गया। जिससे दिन के तापमान में गिरावट हुई। साथ ही न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में भी गर्मी से राहत रही।